Star News

सरकार ने किया ऐलान: आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को 10-10 हजार, महिला समूह को दिए जाएंगे 15 हजार रुपए..

add

उत्तराखंड। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला दिवस के मौके पर चार बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा कि मैंने आज 4 घोषणाएं की है।

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 हजार रुपये देने की व्यवस्था की है। प्रदेश में हर महिला समूह को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश की सभी महिला मंगल दलों के लिए मैंने 15 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

यह भी देखें – इस देश में मिला सोने का पहाड़ खुदाई करने लगी हजारों की भीड़ देखें ​वीडियो

सीएम​ त्रिवेंद्र ने आगे कहा कि महिलाएं सशक्त हो और समाज में सामाजिक और आर्थिक भूमिका हो। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता ने जान जोखिम में डालकर कोरोना हजारों लोगों की जान बचाई है।

उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे हुए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी।

website add
Share This
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

satta king chart