एक सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सामने आई है, जहां दरिंदे बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी पिता एचआईवी संक्रमित है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मुंबई की है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उसने 45 साल के आरोपी पिता को अपनी सौतेली बेटी के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी युवक और उसकी पत्नी दोनों ही एचआईवी पॉजिटिव हैं।
यह भी देखें – प्रदेश में इस जगह खुलेगा दूसरा सैनिक स्कूल, सरकार से 100 करोड़ की मंजूरी…
पुलिस ने यह भी बताया कि जब लड़की की मां पिछले हफ्ते घर से बाहर गई थीं तब उसने इस वारदात को अंजाम दिया और अपनी बेटी को मुंह ना खोलने की धमकी भी दी थी। लड़की ने जब इस घटना के बारे में अपनी एक पड़ोसी महिला को बताया तब वो नाबालिग पीड़िता को लेकर थाने पहुंची।
जिसके बाद इस मामले में केस दर्ज किया गया। लड़की के आरोपी पिता तो भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म). और 506(2)(आपराधिक साजिश),के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब लड़की के मेडिकल रिपोर्ट की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके mकि क्या वो भी अब एचआईवी पॉजिटिव है।