भाई के ससुरालवालों ने लड़की पर तेजाब से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

add

कानपुर में लड़की पर तेजाब से हमले का मामला सामने आया है। पूजा नाम की एक लड़की को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं उस पर तेजाब से हमला किया गया है। फिलहाल वह हैलट अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित लड़की का कहना है कि उसके भाई के ससुरालवालों ने उस पर हमला किया है। पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके पिता ने आरोपियों के खिलाफ बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

हरदेव नगर में रहने वाली पूजा के पिता रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि 28 नवंबर सुबह करीब 5 बजकर 45 बजे उनकी बेटी को जबरन जहर पिला दिया गया। उन्होंने बताया कि सुबह-सबह उनकी बेटी घर के बाहर सफाई कर रही थी। उसी दौरान कुसुमकली, श्यामबाबू, आस्था, उपेंद्र और खुशी गुप्ता ने उनकी बेटी को जबरन पकड़कर जहर या कि सभी आरोपियों ने उनकी बेटी पर तेजाब से हमला भी किया था। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी देखें – किसान नेता की सरेआम गोली मारकर की गई हत्या, इलाके में फैली सनसनी

लड़की पर तेजाब से हमला

उन्होंने बताया कि जैसे ही आरोपियों ने उसकी बेटी पर तेजाब फेंका उसके पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित लड़की के पिता ने 1 दिसंबर को पुलिस को बताया कि उन्होंने इस घटना की खबर तुरंत डायल 112 पर दी थी। जिसके बाद वह अपनी बेटी को तुरंत अस्पताल लेकर गए। उन्होंने बताया कि बेटी के इलाज में बिजी होने की वजह से वह देर से शिकायत दर्ज करा पाए। उन्होंने पुलिस ने जल्द मामले में एक्शन लेने की अपील की है।

जहर पिलाकर जान से मारने की कोशिश

बर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पीड़ित पूजा के भाई का उसकी पत्नी के साथ आपसी विवाद चल रहा है। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। लड़की को जहर देकर मारने की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं डॉक्टर्स पीड़िता का इलाज कर रहे हैं। तेजाब से हमले की वजह से वह काफी जल गई है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Share This
satta king chart