
रायपुर। नगर निगम बिरगांव के सभी वार्डों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 40 वार्डो के लिए हुए इस आरक्षण प्रक्रिया में सबसे ज्यादा सीटे महिलाओं के आरक्षित हुई है। वही इस आरक्षण के बाद वार्ड के दावेदार इसी आधार पर वार्ड पार्षद चुनाव लड़ सकेंगे। वार्डो में अपनी दावेदारी ठोक रहे दावेदारों के लिए अब स्थिति साफ हो चुकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 1 अनारक्षित – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 2 अनुसूचित जाति मुक्त – पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 3 अनारक्षित – ओबीसी, वार्ड नंबर 4 अनारक्षित – ओबीसी महिला, वार्ड नंबर 5 अनारक्षित महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 6 पिछड़ा मुक्त – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 7 अनारक्षित, वार्ड नंबर 8 अनुसूचित जाति मुक्त – महिला, वार्ड नंबर 9 पिछड़ा महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 10 अ.ज.जा. मुक्त – महिला, वार्ड नंबर 11 पिछड़ा मुक्त – सामान्य महिला,
वार्ड नंबर 12 अनारक्षित महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 13 अनारक्षित महिला – ओबीसी, वार्ड नंबर 14 पिछड़ा मुक्त – सामान्य, वार्ड नंबर 15 अनुसूचित जाति महिला – पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 16 अनारक्षित – सामान्य, वार्ड नंबर 17 पिछड़ा महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 18 पिछड़ा मुक्त – सामान्य, वार्ड नंबर 19 पिछड़ा महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 20 पिछड़ा मुक्त – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 21 अनारक्षित – ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।वहीं वार्ड नंबर 22 अनुसूचित जाति महिला – पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 23 पिछड़ा मुक्त – सामान्य, वार्ड नंबर 24 अनारक्षित – सामान्य, वार्ड नंबर 25 अनारक्षित महिला – ओबीसी, वार्ड नंबर 26 अनारक्षित – महिला,
वार्ड नंबर 27 अनुसूचित जाति महिला – पिछड़ा वुर्ग, वार्ड नंबर 28 अनारक्षित महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 29 अनारक्षित – ओबीसी, वार्ड नंबर 30 अनारक्षित – ओबीसी, वार्ड नंबर 31 अनारक्षित महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 32 अनारक्षित – सामान्य, वार्ड नंबर 32 पिछड़ा मुक्त – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 34 अनारक्षित – ओबीसी, वार्ड नंबर 35 अनारक्षित – सामान्य, वार्ड नंबर 36 अनारक्षित – सामान्य, वार्ड नंबर 37 अनारक्षित – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 38 अनारक्षित – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 39 अनारक्षित – ओबीसी महिला तथा वार्ड नंबर 40 अनारक्षित महिला – ओबीसी के लिए आरक्षित हुई है।
बता दें कि नगर निगम में अभी महापौर के पद पर भाजपा काबिज है। भाजपा से अम्बिका यदु के हाथों नगर निगम की कमान है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुनाव की बदली प्रक्रिया के तहत ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीतना जरूरी होगा।
यह भी देखें – बीरगांव उरला में पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार, बीरगांव के इस होटल के पास बेचते थे गांजा….
यहां बताना जरूरी होगा कि निगम का यह इलाका कांग्रेस विधायक के विधानसभा में आता है। वहीं जोगी कांग्रेस की भी यहां अच्छी पैठ है इसलिए हर वार्ड में चुनावी संघर्ष निश्चित तौर पर त्रिकोणीय होगा। इसलिए बिरगांव नगर निगम चुनाव को लेकर अभी से गहमागहमी शुरू हो गई है। हालांकि चुनाव में अभी काफी वक्त है।
